भोरे में 3.19 लाख मतदाता करेंगे 12 प्रत्याशियों का फैसला भोरे. भोरे विधानसभा (सु.) निर्वाचन क्षेत्र के 3 लाख 19 हजार 79 मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. इन मतदाताओं में 166841 पुरुष व 152231 महिलाएं शामिल हैं. साथ ही थर्ड जेंडर अर्थात किन्नर मतदाताओं की संख्या सात है. विधानसभा के प्रत्याशियों पर नजर डालें, तो एनडीए के भाजपा प्रत्याशी इंद्रदेव मांझी, महागंठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कुमार, सपा के ललन मांझी, गजद के दिग्विजय कुमार, माले के जितेंद्र पासवान, बसपा के राजेंद्र राम, राजमो की जानकी देवी, भाबका की बेबी देवी, बसपा क्रांति पार्टी की शर्मा देवी, निर्दलीय दीनानाथ मांझी, विंध्याचल राम व सत्यजीत कुमार चुनाव मैदान में हैं. यहां कुल 329 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. तीन स्टैटिक सर्विलांस टीम का गठन किया गया है. यूपी की सीमा से सटे तीन स्थलों पर चेक पोस्ट बनाये गये हैं.
भोरे में 3.19 लाख मतदाता करेंगे 12 प्रत्याशियों का फैसला
भोरे में 3.19 लाख मतदाता करेंगे 12 प्रत्याशियों का फैसला भोरे. भोरे विधानसभा (सु.) निर्वाचन क्षेत्र के 3 लाख 19 हजार 79 मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. इन मतदाताओं में 166841 पुरुष व 152231 महिलाएं शामिल हैं. साथ ही थर्ड जेंडर अर्थात किन्नर मतदाताओं की संख्या सात है. विधानसभा के प्रत्याशियों पर […]
