महागंठबंधन ने भाजपा के बयानबाजी पर आयोग से की शिकायत संवाददाता,पटनामहागंठबंधन ने शनिवार को पटना में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिल कर भाजपा नेताओं के बयानबाजी की शिकायत की और उन्हें आगाह किया. महागंठबंधन की ओर से जदयू के राज्यसभा सांसद पवन वर्मा, सांसद हरिवंश, राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. मनोज झा व कांग्रेस के प्रवक्ता चंदन यादव ने अपनी शिकायत दर्ज करायी. सांसद पवन वर्मा ने कहा कि भाजपा नेता विधानसभा चुनाव को लेकर जिस तरह से भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वह आइपीसी धारा के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता के भी खिलाफ है. हमें आशंका ही नहीं पुख्ता संकेत है कि भाजपा व उसके घटक दल अंतिम दो चरणों के चुनाव में कोशिश करेगी कि समाज में क्लेश, द्वेष, घृणा व हिंसा पैदा की जाये. इसलिए चुनाव आयोग इस संबंध में सभी दलों को एक दिशा निर्देश जारी करे.
महागंठबंधन ने भाजपा के बयानबाजी पर आयोग से की शिकायत
महागंठबंधन ने भाजपा के बयानबाजी पर आयोग से की शिकायत संवाददाता,पटनामहागंठबंधन ने शनिवार को पटना में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिल कर भाजपा नेताओं के बयानबाजी की शिकायत की और उन्हें आगाह किया. महागंठबंधन की ओर से जदयू के राज्यसभा सांसद पवन वर्मा, सांसद हरिवंश, राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. मनोज झा व कांग्रेस के […]
