स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त, एयर एंबुलेंस अलर्ट सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड को किया गया दुरुस्त दवाओं के साथ हर शिफ्ट में मेडिकल ऑफिसर तैनात मतदान केंद्रों पर मेडिकल कीट के साथ नर्स रहेंगी मौजूद गोपालगंज. मतदान को लेकर स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से दुरुस्त की गयी हैं. सदर अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर हर शिफ्ट में तैनात किये गये हैं. एंबुलेंस वाहन सभी अस्पतालों में मौजूद रहेगा. विशेष परिस्थिति में एयर एंबुलेंस भी पटना से बुलाया जा सकता है. चुनाव आयोग के निर्देश पर हर मतदान केंद्र पर मेडिकल कीट के साथ जरूरतमंद दवाएं उपलब्ध करा दी गयी हैं. सभी 73 आदर्श मतदान केंद्रों पर एएनएम तैनात रहेंगी. महिला मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी होने पर एएनएम चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करायेंगी. इसके अलावा 40 मतदान केंद्रों पर आयुष चिकित्सक तैनात किये गये हैं. सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को दुरुस्त किया गया है. अनुमंडल और रेफरल अस्पताल से लेकर पीएचसी के चिकित्सकों को अलर्ट किया गया है. अस्पताल में मतदान के दिन किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी. एंबुलेंस चालक और चिकित्सा कर्मियों को चौबीस घंटे सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर चिकित्सक और कर्मियों के अवकाश को पहले ही रद्द कर दिया गया है. विशेष परिस्थिति में पटना में एयर एंबुलेंस रखा गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अनुशंसा पर एयर एंबुलेंस छपरा से मंगाया जायेगा. वहां से उच्चस्तरीय इलाज के लिए बाहर ले जाया जायेगा.
स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त, एयर एंबुलेंस अलर्ट
स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त, एयर एंबुलेंस अलर्ट सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड को किया गया दुरुस्त दवाओं के साथ हर शिफ्ट में मेडिकल ऑफिसर तैनात मतदान केंद्रों पर मेडिकल कीट के साथ नर्स रहेंगी मौजूद गोपालगंज. मतदान को लेकर स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से दुरुस्त की गयी हैं. सदर अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर हर शिफ्ट में […]
