हवाई दावे कर रहा है राजदझ्रजदयू: नंदकिशोर

हवाई दावे कर रहा है राजद–जदयू: नंदकिशोर संवाददातापटना. विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तरह–तरह के जुमले पढ़ने और अपमानजनक बयान देने वालों की बोलती बिहार की जनता ने बंद कर दी है. तीसरे दौर में एक अपने जिले से भी उखड़ गए […]

हवाई दावे कर रहा है राजद–जदयू: नंदकिशोर संवाददातापटना. विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तरह–तरह के जुमले पढ़ने और अपमानजनक बयान देने वालों की बोलती बिहार की जनता ने बंद कर दी है. तीसरे दौर में एक अपने जिले से भी उखड़ गए तो दूसरे की हवा उसी क्षेत्र में निकल गई, जहां के लिए पूरा दम झोंक रखा था. तीन दलों का गठबंधन न तीन में है, न तेरह में और इनके नेताओं के हवाई दावे फिर से सरकार बनाने तक के हो रहे हैं. राजद–जदयू गठबंधन अब किसी तरह खुद को मुकाबले में दिखाने की आखिरी कोशिश में जुटा है और इनके तीसरे साथी का तो बिहार चुनाव में कहीं नामोनिशान ही नहीं है. श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में हुई रैलियों ने विरोधी गठबंधन को चौथे चरण के चुनाव से पहले ही हताश कर दिया है. प्रधानमंत्री की रैलियों में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ ने भरोसा दिया है कि इस बार अवसरवादी दलों के झांसे में नहीं आएंगे और एनडीए की सरकार बनाएंगे. इस गठबंधन के सारे मंसूबों पर बिहार की जनता ने पूरी तरह पानी फेर दिया है. श्री यादव ने कहा कि विरोधी गठबंधन ने योजना तो अच्छी बनाई थी कि झूठ और दुष्प्रचार के दम पर पूरे बिहार में नमो के खिलाफ माहौल बना देंगे, जातिवादी भावनाएं भड़काकर तनाव कायम कर देंगे और वंचित–कमजोर तबकों को सत्ता की ताकत के दम पर डरा–धमका कर वोट ले लेंगे, लेकिन बिहार में बदलाव का ऐसा तूफान आया हुआ है, जिसके आगे इनके सारे हथकंडे नाकाम होते जा रहे हैं. श्री यादव ने कहा कि विकास की लड़ाई है और विकास का मुकाबला नकारात्मक चुनाव प्रचार से करने की राजद–जदयू की रणनीति उलटी पड़ गई. बिहार की जनता इस बार विकास के अलावा कुछ भी सुनने को तैयार ही नहीं है और इस गठबंधन के पास विकास का कोई ट्रैक रिकार्ड ही नहीं है. उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी ताकत और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रहा है और बिहार की जनता का अपार समर्थन लगातार हमारा हौसला बढ़ाता जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >