वेतन नर्धिारण का कार्य लटका

वेतन निर्धारण का कार्य लटका संवाददाता, गोपालगंजनियोजित शिक्षकों का नये वेतनमान में निर्धारण का कार्य अब अधर में लटकता दिखाई दे रहा है. शिक्षा विभाग के निर्देश के बावजूद सभी नियोजित शिक्षकों के वेतन निर्धारण के कार्य पूरे नहीं हो सका है. उन्हें दीपावली व छह में भी नया वेतन मिलने की संभावना काफी कम […]

वेतन निर्धारण का कार्य लटका संवाददाता, गोपालगंजनियोजित शिक्षकों का नये वेतनमान में निर्धारण का कार्य अब अधर में लटकता दिखाई दे रहा है. शिक्षा विभाग के निर्देश के बावजूद सभी नियोजित शिक्षकों के वेतन निर्धारण के कार्य पूरे नहीं हो सका है. उन्हें दीपावली व छह में भी नया वेतन मिलने की संभावना काफी कम दिखाई देने लगी है.गुरुजी व कर्मी लगे मतदान कार्य में यूं तो शिक्षक तथा कर्मी चुनाव को लेकर पहले से ही व्यस्त हैं, लेकिन 30 अक्तूबर से उनकी व्यस्तता काफी बढ़ गयी है. मतदान कराने को लेकर उन्हें उक्त तिथि को ही योगदान करना है. इसके साथ उनका अपने-अपने विद्यालयों तथा कार्यालयों में दो नवंबर को ही देर-सबेर आने की संभावना व्यक्त की जा रही है. कर्मियों के साथ -साथ शिक्षा पदाधिकारियों के मतदान कार्य में लगे रहने के कारण दो नवंबर के बाद ही वेतन निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >