प्रचार समाप्त होते ही शुरू हुई समीक्षा गोपालगंज. चुनाव प्रचार समाप्त होते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशियों को मिलनेवाले वोटों की समीक्षा शुरू कर दी है. इसको लेकर भाजपा, राजद, जदयू सहित अन्य कार्यालयों में भड़ लगी रही. विभिन्न पार्टी के लोग अपने उम्मीदवार को मिलने वाले संभावित वोट का हिसाब बैठाने में लगे हैं. विभिन्न पार्टी कार्यालयों में वोटों की समीक्षा का यह कार्य शुक्रवार के दिन भी होता रहा. एकाध पार्टी के नेमा व कार्यकर्ता अपने मूल कार्यालय से अलग वैकल्पिक कार्यालय में अपने दल के प्रत्याशी को मिलने वाले वोटों की समीक्षा करते रहे. इसके कारण उस दल के जिला कार्यालय में शुक्रवार को ताला लटका रहा. फिलहाल वोटों की समीक्षा के उपरांत हर दल अपने उम्मीदवार की जती सुनिश्चित मान रहे हैं. हालांकि प्रत्याशियों के जीत-हार की फाइनल रिपोर्ट आठ नवंबर को मतगणना के बाद ही आयेगी. कुचायकोट प्रतिनिधि के अनुसार चुनाव समाप्त होते ही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे, चाय-पान की दुकानों सहित अन्य स्थानों पर चुनावी समीक्षा शुरू हो गयी है. इस दौरान संबंधिल दल के नेता व कार्यकर्ता सहित समर्थक भी अपने दल के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित मान रहे है.
प्रचार समाप्त होते ही शुरू हुई समीक्षा
प्रचार समाप्त होते ही शुरू हुई समीक्षा गोपालगंज. चुनाव प्रचार समाप्त होते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशियों को मिलनेवाले वोटों की समीक्षा शुरू कर दी है. इसको लेकर भाजपा, राजद, जदयू सहित अन्य कार्यालयों में भड़ लगी रही. विभिन्न पार्टी के लोग अपने उम्मीदवार को मिलने वाले संभावित वोट […]
