सावधान! चुनाव आयोग करायेगा चेकआउट

सावधान! चुनाव आयोग करायेगा चेकआउट आज छोड़ना होगा शहर के होटलों से कमरासंवाददाता, गोपालगंजविधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहर के होटल, ढाबे, लॉज संचालकों को आयोग की तरफ से कड़ा आदेश दिया गया है. सुरक्षित और निष्पक्ष चुनाव के लिए दूसरे शहरों से आनेवाले लोगों को मतदान के 24 घंटे पहले जिले की सीमा से बाहर […]

सावधान! चुनाव आयोग करायेगा चेकआउट आज छोड़ना होगा शहर के होटलों से कमरासंवाददाता, गोपालगंजविधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहर के होटल, ढाबे, लॉज संचालकों को आयोग की तरफ से कड़ा आदेश दिया गया है. सुरक्षित और निष्पक्ष चुनाव के लिए दूसरे शहरों से आनेवाले लोगों को मतदान के 24 घंटे पहले जिले की सीमा से बाहर कर दिया जायेगा. यदि कोई मजबूरी है, तो इसकी अधिकारियों को सूचना देनी होगी. यही हाल निजी अस्पतालों का भी है. अस्पताल में जिले के बाहर के कितने मरीज भरती हैं, इसकी सूचना थाना स्तर पर अधिकारियों को देनी होगी. 31 नवंबर की शाम से ही पुलिस सक्रिय हो जायेगी. मुख्य चौक चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर सघन चेकिंग की जायेगी. पुलिस होटलों और लॉज में छापेमारी कर बाहर के लोगों से कमरा खाली करायेगी. हालांकि डीएम के आदेश पर अधिकतर होटल में नो रूम का बोर्ड लगाया गया है. प्रशासन के अधिकारी होटल में ठहरे हुए हैं. बाहर से आनेवाले वाहनों पर भी विशेष नजर रखी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >