जल मार्ग सील कर मोटरवोट से होगी गश्ती जल मार्ग को भी सील कर की जायेगी गश्तकंट्रोल रूम से पल-पल की स्थिति पर रखी जायेगी नजरसंवाददाता, गोपालगंज गंडक नदी में जल मार्ग को सील कर इस बार मोटरवोट से गश्ती करने का निर्देश दिया गया है. चप्पे – चप्पे पर अर्धसैनिक बल निगरानी रखेंगे. कंट्रोल रूम से पल-पल की स्थिति पर आयोग नजर रखेगा. हर हाल में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है. पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है. डीएम राहुल कुमार का उद्देश्य है कि लोग भयमुक्त होकर मतदान करे, इसके लिए हर स्तर पर आवश्यक तैयारी की जा रही हैं. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तत्काल जिला कंट्रोल रूम व अन्य संबंधित पदाधिकारी को दें. कंट्रोल रूम के एक ही नंबर पर दस समानांतर फोन काम करेंगे. डीएम ने कहा कि मतदान के दिन आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर अनावश्यक रूप से वाहनों का परिचालन नहीं होगा. यदि कोई मतदाता बूथ तक अपने वाहन से आना चाहते हैं, तो उनके पास सही दस्तावेज पर्याप्त कारण होना चाहिए. ऐसा नहीं होने पर वाहन को जब्त किया जा सकता है. उसमें सवार लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है. एक नजर में अर्धसैनिक बलों की तैनातीसीआपीएफ- 20 कंपनी – 1800 जवानबीएसएफ- 12 कंपनी- 1080 जवानआइटीबीपी- 05 कंपनी- 450 जवानएसएसबी – 14 कंपनी – 1260 जवानसीआइएसएफ- 09- कंपनी- 810 जवानआरपीएफ- 08- कंपनी – 720 जवानसैप- 05 कंपनी- 450 जवानकुल – 73 कंपनी – 6570 जवानएक नजर में जिले में पुलिस बलपुलिस अधिकारी- 584पुलिस के जवान- 1476होमगार्ड के जवान- 2285हवलदार बनाये गये अधिकारीचुनाव आयोग के निर्देश के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्थ को दुरुस्त करने के लिए जिला पुलिस के हवलदार को पुलिस अधिकारी के बराबर अधिकार दिया गया है, ताकि वे चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपन्न करा सके. वैसे नक्सली इलाको में प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो अधिकारी और आठ जवान तैनात होंगे. समान्य रूप से प्रत्येक मतदान केंद्र पर 1-4 के पुलिस बल तैनात कराये गये हैं. डीएसपी मुख्यालय नरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि चुनाव में कहीं गड़बड़ी न हो इसके लिए खुफिया जानकारी इकट्ठी की जा रही है.
जल मार्ग सील कर मोटरवोट से होगी गश्ती
जल मार्ग सील कर मोटरवोट से होगी गश्ती जल मार्ग को भी सील कर की जायेगी गश्तकंट्रोल रूम से पल-पल की स्थिति पर रखी जायेगी नजरसंवाददाता, गोपालगंज गंडक नदी में जल मार्ग को सील कर इस बार मोटरवोट से गश्ती करने का निर्देश दिया गया है. चप्पे – चप्पे पर अर्धसैनिक बल निगरानी रखेंगे. कंट्रोल […]
