पीएम की रैली में गया पति, पत्नी ने किया सुसाइड

सिधवलिया : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में गये एक शख्स की पत्नी ने घर में फांसी लगा कर सुसाइड कर ली. घटना सिधवलिया थाने के बरहिमा मठिया गांव की है. पुलिस ने महिला के शव को कमरे से अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक महिला […]

सिधवलिया : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में गये एक शख्स की पत्नी ने घर में फांसी लगा कर सुसाइड कर ली. घटना सिधवलिया थाने के बरहिमा मठिया गांव की है. पुलिस ने महिला के शव को कमरे से अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक महिला प्रकाश गिरि की 25 वर्षीया पत्नी नीलू देवी थी.

उसका पति शुक्रवार को दानापुर में प्रधानमंत्री की रैली में अपना वाहन लेकर गया था. घर लौटने पर कमरे में पत्नी का शव फंदे से लटकते हुए मिला. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया. पुलिस को कमरे से सुसाइड का कोई सबूत नहीं मिला है. मृतक महिला के मायके वालों को इसकी खबर दे दी गयी है.

घटना की जांच करने पहुंचे सिधवलिया थाने के एएसआइ निरंजन सिन्हा ने बताया कि महिला का शव बेड पर मिला. ग्रामीणों ने फांसी पर लटके होने की सूचना पुलिस को दी थी. घटना को लेकर अबतक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. पुलिस पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के आने का इंतजार कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >