लाहिड़ी संयुक्त 33वें स्थान पर

लाहिड़ी संयुक्त 33वें स्थान परकुआलालंपुर. भारत के अनिर्बान लाहिड़ी सीआइएमबी क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में दो अंडर 70 के स्कोर से संयुक्त 33वें स्थान पर चल रहे हैं. लाहिड़ी इस प्रतियोगिता के साथ 2016 पीजीए टूर पर पहली बार शुरुआत कर रहे हैं. इस प्रतियोगिता को एशियाई टूर से भी मान्यता हासिल है. […]

लाहिड़ी संयुक्त 33वें स्थान परकुआलालंपुर. भारत के अनिर्बान लाहिड़ी सीआइएमबी क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में दो अंडर 70 के स्कोर से संयुक्त 33वें स्थान पर चल रहे हैं. लाहिड़ी इस प्रतियोगिता के साथ 2016 पीजीए टूर पर पहली बार शुरुआत कर रहे हैं. इस प्रतियोगिता को एशियाई टूर से भी मान्यता हासिल है. इस साल मलयेशिया ओपन और इंडिया ओपन का खिताब जीतनेवाले लाहिड़ी ने तीन बर्डी की लेकिन वह एक बोगी भी कर गये, जिससे उनका स्कोर दो अंडर रहा. भारत के ही एसएसपी चौरसिया पार 72 के स्कोर से 78 गोल्फरों के बीच संयुक्त 63वें स्थान पर चल रहे हैं. चौरसिया ने चार बर्डी की, लेकिन दो बोगी और एक डबल बोगी के साथ वह पार का स्कोर ही बना पाये. इस बीच स्कॉट पियर्सी ने 10 अंडर 62 के स्कोर के साथ बढ़त बना ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >