दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को गुर सिखा रहे हैं हसी

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को गुर सिखा रहे हैं हसीमुंबई. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को भारत के खिलाफ पांच नवंबर से शुरू होनेवाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए गुर सिखा रहे हैं. रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की स्पिन से निबटने की कवायद में दक्षिण अफ्रीका ने इस […]

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को गुर सिखा रहे हैं हसीमुंबई. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को भारत के खिलाफ पांच नवंबर से शुरू होनेवाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए गुर सिखा रहे हैं. रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की स्पिन से निबटने की कवायद में दक्षिण अफ्रीका ने इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप 2015 के दौरान भी हसी की सेवाएं ली थी. हसी बुधवार को यहां टीम से जुड़े और गुरुवार की सुबह ब्रेबोर्न में टीम के अभ्यास सत्र के दौरान उपस्थित थे. पूर्व टेस्ट खिलाड़ी हसी मोहाली में भी दो दिन के लिए टीम के साथ रहेगा. वह तीन नवंबर को स्वदेश रवाना होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >