अश्लील गाना बजाने को लेकर मारपीट गोपालगंज. मोबाइल पर अश्लील गाना बजाने तथा अश्लील हरकत करने का विरोध करने पर मनचलों द्वारा घर में घुस कर पिटाई की गयी. तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जादोपुर थाना क्षेत्र के हिरापाकड़ गांव की कविता देवी का आरोप है कि बीती शाम वह दरवाजे पर खड़ी थी, तभी पड़ोसी द्वारा मोबाइल पर अश्लील गाना बजाये जाने लगा. वह मना किया, तो पड़ोसी अश्लील इशारा करने लगा. उसने जब फिर विरोध किया, तो पड़ोसियों ने घर में घुस कर पिटाई कर दी. पीड़िता के बयान पर अमरजीत सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
अश्लील गाना बजाने को लेकर मारपीट
अश्लील गाना बजाने को लेकर मारपीट गोपालगंज. मोबाइल पर अश्लील गाना बजाने तथा अश्लील हरकत करने का विरोध करने पर मनचलों द्वारा घर में घुस कर पिटाई की गयी. तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जादोपुर थाना क्षेत्र के हिरापाकड़ गांव की कविता देवी का आरोप है […]
