सहेली ने ही कर लिया छात्रा का अपहरण

सहेली ने ही कर लिया छात्रा का अपहरण गोपालगंज. इंटर की छात्रा का अपहरण कर लिया गया है. छात्रा के परिजनों ने उसकी सहेली तथा अन्य के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. हथुआ थाना क्षेत्र के नया गांव की प्रभा देवी का आरोप है कि पड़ोसी गांव यादव पीपरा गांव की अलका कुमारी […]

सहेली ने ही कर लिया छात्रा का अपहरण गोपालगंज. इंटर की छात्रा का अपहरण कर लिया गया है. छात्रा के परिजनों ने उसकी सहेली तथा अन्य के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. हथुआ थाना क्षेत्र के नया गांव की प्रभा देवी का आरोप है कि पड़ोसी गांव यादव पीपरा गांव की अलका कुमारी (काल्पनिक नाम) उनकी पुत्री पिंकी कुमारी (काल्पनिक नाम) को बुला कर घर से ले गयी तथा अपहरण कर लिया. मां का कहना है कि उनकी पुत्री हथुआ कॉलेज में इंटर की छात्रा है. एक दिन पूर्व उनकी पुत्री की सहेली अलका किसी अज्ञात लड़के के साथ घर आयी थी तथा चली गयी. अगली सुबह अलका घर आयी तथा उनकी पुत्री पिंकी को कॉलेज जाने की बात कहते हुए ले गयी. घटना 14 अक्तूबर की बतायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >