थावे : थावे मंदिर परिसर में ताबीज बेच रहे व्यक्ति की कुछ लोगों ने पकड़ कर बेरहमी से पिटाई कर दी. उस पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा कर पीटा गया. लहूलुहान ताबीज विक्रेता को पुलिस ने अपने कब्जा में लेकर जान बचायी. मारपीट करनेवाले उत्तर प्रदेश के बताये जा रहे हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थावे मंदिर के पास ताबीज बेचने का धंधा पटनासिटी के गुलजारबाग के रहनेवाले सुरेंद्र साईं करते थे. उससे कुछ लोगों ने ताबीज खरीदे थे. वह तंत्र-मंत्र की बदौलत आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का दावा करता था. सोमवार को यूपी के भक्त मां के दर्शन के लिए आये थे. दर्शन के बाद उसकी नजर सुरेंद्र साईं पर पड़ गयी और उसे पकड़ कर बेरहमी से पीटने लगे. किसी तरह पुलिस ने उसकी जान बचायी. पूछाताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया.
