डेढ़ सौ से अधिक सीटों पर जीतेगा महागंठबंधन : लालू प्रसाद

डेढ़ सौ से अधिक सीटों पर जीतेगा महागंठबंधन : लालू प्रसाद फोटो-1-सभा को संबोधित करते लालू प्रसादहाजीपुर/वैशाली/राघोपुर. मोहन भागवत और भाजपा आरक्षण खत्म करने को बोल दिया है. मगर कोई माई का लाल लालू के रहते आरक्षण खत्म नहीं कर सकता है. ईंट से ईंट बजा देंगे. यह बातें राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

डेढ़ सौ से अधिक सीटों पर जीतेगा महागंठबंधन : लालू प्रसाद फोटो-1-सभा को संबोधित करते लालू प्रसादहाजीपुर/वैशाली/राघोपुर. मोहन भागवत और भाजपा आरक्षण खत्म करने को बोल दिया है. मगर कोई माई का लाल लालू के रहते आरक्षण खत्म नहीं कर सकता है. ईंट से ईंट बजा देंगे. यह बातें राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राघोपुर के विशनपुरा, वैशाली के भगवानपुर रत्ती एवं महुआ में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अब तांत्रिक का वार कर रहे हैं, तो मेरे उपर कोई तंत्र मंत्र नहीं चलनेवाला है. लालू प्रसाद ने भाजपा और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जंगलराज वार्ट टू है. लेकिन हमलोग कहते हैं कि यह मंडलराज पार्ट टू है. उन्होंने कहा बिहार में महागंठबंधन 150 सीटों से अधिक पर जीत दर्ज करेगी. आप लोग महागंठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतों कर प्रयोग करें. सभा के अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष रामअशीष राय ने की. सभा को सिद्धार्थ पटेल, बनवारी सिंह, खखन राय आदि ने भी संबोधित किया. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि पहले एवं दूसरे चरण की मतदान को देख कर भाजपावाले की हवा निकल गयी है. अपने पूराने अंदाज में लालू प्रसाद ने कहा कि धान की रोटी तावा में मोदी जी हवा में. उन्होंने कहा कि हम और नीतीश मिल कर बिहार को चमकायेंगे. उन्होंने कहा कि मोदी को नहीं भगाउंगा, तो मेरा नाम लालू नहीं. लोक सभा चुनाव के पहले मोदी ने कहा था कि हर साल एक करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे. कहां गया उनका रोजगार. युवा मोदी से नौकरी की आशा में निराश हो गये हैं. अब उनकी नहीं चलने वाली है.उन्होंने सूबे में गरीब गुरबों व पिछड़ों की सरकार बनाने के लिए महागंठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >