अपने कैरियर से कोई पछतावा नहीं: जहीर खान

अपने कैरियर से कोई पछतावा नहीं: जहीर खानमुंबई. हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेनेवाले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा है कि उन्होंने 14 साल के अपने कैरियर में वह सब कुछ हासिल किया, जो वह करना चाहते थे और उन्हें कोई पछतावा नहीं है. मुंबई क्रिकेट संघ ने रविवार को […]

अपने कैरियर से कोई पछतावा नहीं: जहीर खानमुंबई. हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेनेवाले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा है कि उन्होंने 14 साल के अपने कैरियर में वह सब कुछ हासिल किया, जो वह करना चाहते थे और उन्हें कोई पछतावा नहीं है. मुंबई क्रिकेट संघ ने रविवार को यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में पांचवें तथा अंतिम वनडे मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में जहीर का सम्मान किया. जहीर ने 15 अक्तूबर को अपने संन्यास की घोषणा की थी. सचिन तेंडुलकर, पूर्व बीसीसीआई प्रमुख (एमसीए के वर्तमान प्रमुख) शरद पवार और बोर्ड के सचिव अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में उन्होंने खचाखच भरी दर्शक दीर्घा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं क्रिकेट मैचों और टीम के साथियों के साथ जश्न की कमी महसूस करुंगा. लेकिन मुझे अपने कैरियर की कई सारी सुनहरी यादों के साथ आगे बढ़ना है.’ उन्होंने कहा, ‘मैं संन्यास के समय बहुत खुश हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां तक आऊंगा और अपने कैरियर में इतना कुछ हासिल करुंगा. मुझे नहीं लगता कि मुझे अपने कैरियर से कोई पछतावा है. मैं किसी न किसी हैसियत से भविष्य में भी खेल से जुडा रहूंगा.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >