गोपालपुर के शराब कारोबारी की यूपी में हत्या

गोपालगंज : गोपालपुर थाना क्षेत्र के देउरवा चेरो टोला के रहने वाले शराब कारोबारी की रविवार की शाम यूपी के डिबनी बाजार में बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुन गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद फिल्मी स्टाइल में अपराधी भागने में सफल हो गये. उधर, हत्या के बाद डिबनी बाजार और सीमावर्ती इलाके […]

गोपालगंज : गोपालपुर थाना क्षेत्र के देउरवा चेरो टोला के रहने वाले शराब कारोबारी की रविवार की शाम यूपी के डिबनी बाजार में बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुन गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद फिल्मी स्टाइल में अपराधी भागने में सफल हो गये. उधर, हत्या के बाद डिबनी बाजार और सीमावर्ती इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है.

पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के देउरवा चेरो टोला गांव के निवासी हरेंद्र पासी 46 वर्ष यूपी में ही शराब के कारोबार करते थे. बिहार से सटे कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के डिबनी बाजार में शराब की दुकान थी.

पिछले कई वर्षों से शराब के कारोबार से यूपी के डिबनी में ही अपना मकान भी बना लिया था. इस बीच यूपी में हो रहे पंचायत चुनाव में प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी में थी. चुनाव की पोस्टर – बैनर भी छपवा लिया गया था. रविवार की शाम 5.30 बजे बाइक पर सवार तीन अपराधी हथियार लहराते हुए डिबनी बाजार पर पहुंचे, जहां कारोबारी को देखते ही अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी. कारोबारी की मौत के बाद अपराधी बाइक से बिहार की तरफ भाग निकले.

गोलीबारी के दौरान बाजार में अफरातफरी मच गयी. तत्काल घटना की सूचना तरेया सुजान थाने की पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में कर लिया है. घटना को लेकर बाजार के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है. आक्रोशित व्यवसायियों ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की है. क्या कहती हैं एसपी गोपालपुर के चेरो टोला के हरेंद्र पासी यहां से कुछ वर्ष पहले यूपी के डिबनी में ही रहने लगा था. जहां रविवार की शाम अपराधियों ने गोली मार कर उसकी हत्या की है. बिहार पुलिस सीमावर्ती इलाके में सघन जांच आरंभ किया है. मामला यूपी का है. फिर भी सतर्कता बरती जा रही है.निताशा गुड़िया,

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >