रेल डीएसपी ने की मारपीट की जांच

रेल डीएसपी ने की मारपीट की जांच थावे : पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंकशन पर यूपी के गोरखपुर जिले के पिपराइच थाने के समदार खुर्द गांव के संदीप कुमार वर्मा परिवार के साथ थावे दुर्गा मंदिर मुंडन कराने आये थे. थावे जंकशन पर गाड़ी पकड़ने के दौरान जीआरपी द्वारा टिकट जांच को लेकर झड़प हो […]

रेल डीएसपी ने की मारपीट की जांच

थावे : पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंकशन पर यूपी के गोरखपुर जिले के पिपराइच थाने के समदार खुर्द गांव के संदीप कुमार वर्मा परिवार के साथ थावे दुर्गा मंदिर मुंडन कराने आये थे. थावे जंकशन पर गाड़ी पकड़ने के दौरान जीआरपी द्वारा टिकट जांच को लेकर झड़प हो गयी थी, जिसमें 25 लोग घायल हो गये थे.

इसकी सूचना पाकर रेल डीएसपी सोनपुर राजेंद्र राम ने शनिवार के दिन जीआरपी थाना थावे आकर मामले की जांच की. जांच के दौरान जीआरपी के दो जवान को दोषी पाये गये,

जिसको लेकर रेल डीएसपी ने मुजफ्फरपुर रेल एसपी को अपना रिपोर्ट दी. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल एसपी मुजफ्फरपुर विरेंद्र नारायण झा ने दोनों जवानों का स्थानांतरण कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार सिपाही राकेश सिंह को बेतिया तथा जितेंद्र कुमार को सुगौली स्थानांतरण कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >