प्रचार वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

प्रचार वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज गोपालगंज. प्रचार वाहन की गाड़ी से धक्का लगने से घायल युवक ने निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव के वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थाने के सरेया वार्ड 4 के निवासी राजकुमार ने आरोप लगाया है कि मूर्ति विसर्जन के लिए वह अपने ट्रैक्टर से […]

प्रचार वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज गोपालगंज. प्रचार वाहन की गाड़ी से धक्का लगने से घायल युवक ने निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव के वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थाने के सरेया वार्ड 4 के निवासी राजकुमार ने आरोप लगाया है कि मूर्ति विसर्जन के लिए वह अपने ट्रैक्टर से तूरकहा जा रहा था कि कचहरी रोड में श्रीवास्तव का काफिला गुजर रहा था. काफी भीड़ होने के कारण उसने ट्रैक्टर खड़ा कर दिया. इसी बीच प्रचार वाहन बोलेरो गाड़ी ने जान-बूझ कर धक्का मार दिया, जिससे राज कुमार सहित तीन युवक घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >