लड़की से की छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

लड़की से की छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज हथुआ. दरवाजे पर बैठी एक लड़की से मनबढ़ों ने छेड़खानी की. विरोध करने पर लड़की और उसकी मां के साथ मारपीट की गयी और धमकी दी गयी. फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा निवासी विंदा देवी की बेटी अपने दरवाजे पर बैठी थी. इसी बीच गांव के ही राहुल कुमार […]

लड़की से की छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज हथुआ. दरवाजे पर बैठी एक लड़की से मनबढ़ों ने छेड़खानी की. विरोध करने पर लड़की और उसकी मां के साथ मारपीट की गयी और धमकी दी गयी. फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयलादेवा निवासी विंदा देवी की बेटी अपने दरवाजे पर बैठी थी. इसी बीच गांव के ही राहुल कुमार एवं अजय सिंह दरवाजे पर पहुंचे और उसे उठा कर ले जाने की कोशिश करने लगे. लड़की द्वारा शोर मचाये जाने पर उसकी मां ने विरोध किया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गयी. विंदा देवी के बयान पर राहुल कुमार, अजय सिंह सहित चार लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >