भोरे में दलित के बधार में लगायी आग

भोरे में दलित के बधार में लगायी आग भोरे. भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली गांव में एक किसान के बधार में आग लगा दी गयी, जिससे उसका 15 हजार का अनाज जल कर राख हो गया. जगतौली गांव निवासी गंगा सागर राम अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी उनके पड़ोसी किसुनदेव राम, राकेश राम सहित […]

भोरे में दलित के बधार में लगायी आग भोरे. भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली गांव में एक किसान के बधार में आग लगा दी गयी, जिससे उसका 15 हजार का अनाज जल कर राख हो गया. जगतौली गांव निवासी गंगा सागर राम अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी उनके पड़ोसी किसुनदेव राम, राकेश राम सहित चार लोग उन्हें पीटने की नीयत से उनकी ओर लपके. जब वह वहां से भाग निकले, तो उक्त लोगाें ने उनके बधार में आग लगा दी, जिससे गेहूं, अरहर एवं सरसों जल कर राख हो गया. इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >