बिहार में राजग को मिलेगा बड़ा बहुमत: जेटली

बिहार में राजग को मिलेगा बड़ा बहुमत: जेटलीसंवाददाता,पटना केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भाजपा के अपने बूते स्पष्ट बहुमत और एनडीए के साथ बड़े बहुमत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा बिहार की राजनीति को स्थिर करेगी और स्थिर सरकार देगी. नीतीश कुमार का विकास का मॉडल पुराना हो गया है. जेटली शनिवार […]

बिहार में राजग को मिलेगा बड़ा बहुमत: जेटलीसंवाददाता,पटना केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भाजपा के अपने बूते स्पष्ट बहुमत और एनडीए के साथ बड़े बहुमत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा बिहार की राजनीति को स्थिर करेगी और स्थिर सरकार देगी. नीतीश कुमार का विकास का मॉडल पुराना हो गया है. जेटली शनिवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जदयू की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी सरकार व राजनीति का स्थिर नहीं रहना रहा है. आगे के तीन चरणों में हमारा स्वीप है. हमारा चुनाव अभियान और तेज होगा. प्रधानमंत्री छह दिन यहां रहेंगे. स्पष्ट बहुमत की सरकार से केंद्र को लाभ हो कहा है, स्पष्ट बहुमत से बिहार को भी लाभ होगा. जेटली ने साफगोई से कहा कि बिहार का चुनाव सिर्फ भाजपा के लिए ही नहीं, यहां के लिए और देश के लिए महत्वपूर्ण है. हमारे सारे विरोधी अपने अंर्तविरोध के बाद भी हमारे खिलाफ एक हो गये हैं, ऐसे में जीत से हमारी ताकत सामने आयेगी. पहले दो राउंड में स्पष्ट लीड ले लिये हैं अगले तीन राउंड में एक तरफा स्वीप की स्थिति है. जेटली ने एक बार भी नीतीश कुमार व लालू प्रसाद का नाम लिये बिना कहा कि नीतीश कुमार का विकास मॉडल पुराना हो चुका है इसलिए जमीन पर असर कम दिखा. कृषि और मानव शक्ति बिहार की ताकत है, लेकिन जदयू की सरकार ने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया. न तो यहां कोई बड़ा उद्योग लगा और न ही रोजगार का साधन विकसित हुआ. रोजगार और शिक्षा के लिए यहां के नौजवान बाहर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रगति जिस स्तर पर होनी चाहिए नहीं हुई, क्योंकि राजनीति व राजनैतिक नीयत दोनों में स्थिरता नहीं रही. महागंठबंधन को अंर्तविरोधी गंठबंधन बताते हुए कहा कि जिसे अपराधी माना, सजा करवाने में प्रत्यक्ष भूमिका निभायी, विकास, कानून व्यवस्था, अराजकता, भ्रष्टाचार व कुशासन का चित्र बताया उसे सत्ता के लिए गले लगाया. गैर कांग्रेसवाद का नारा लोहियावादी देते रहे, इसके खिलाफ अभियान चलाया, उससे भी अस्वाभाविक गंठजोड़ कर लिया. तीन टांग से दौड़ नहीं जीती जा सकती. उनके पास न स्थिर राजनीति है और न ही विकाल का मॉडल. इनलोगों ने 68 साल तक बिहार पर राज किया, यहां की दुर्दशा के लिए यही लोग जिम्मेवार हैं. हम और हमारे सहयोगी स्पष्टता के साथ नयी सोच और नयी राजनीति तथा नया अवसर पैदा करेंगे. नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए श्री जेटली ने कहा कि विचित्र लोगों के आशीर्वाद के आधार पर जनता तय नहीं करती. उन्होंने कहा कि 2005 में पहली पारी का काम ठीक हुआ, लेकिन नीयत बदलने से सरकार विफल हो गयी. दाल की महंगाई पर कहा कि देश व दुनिया में इसकी उपज कम हुई है इसे नियंत्रण में लाया जा रहा है. जमाखोरों के यहां छापामारी कर तीन दिनों में 50 हजार टन दाल बरामद किया गया है, बिहार सरकार भी जमाखोरों पर छापमारी कर दाल निकाले तो यहां भी लाभ होगा. इस मौके पर बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, विधायक प्रेमरंजन पटेल, विधान पार्षद सूरजनंदन कुशवाहा, संजय मयूख आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >