हम तांत्रिकों के तांत्रिक : लालू प्रसादनीतीश कुमार का तांत्रिक से मिलने का वीडियो हुआ वायरल संवाददाता,पटनामुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तांत्रिक का एक तांत्रिक के पास पहुंचने का वीडियो वायरल होने के बाद जादू- टोना को लेकर राजनीति में चर्चा गरम हो गयी है. जून, 2014 में तैयार किये गये वीडियो के वायरल होने के बाद इसको लेकर प्रतिक्रिया भी आने लगी है. इधर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि वह तांत्रिकों के तांत्रिक हैं. उनके सामने बीजेपी के सारे नेताओं की हवा निकल जायेगी. उन्होंने कहा कि पहले बीजेपी नेता यह तो बताये कि वह गुरु गोलवलकर की किताब कब जला रहे हैं. मालूम हो कि बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यूट्यूब से अपने ट्वीटर एकांउंट पर एक वीडियो का लिंक शेयर किया है, जिसमें नीतीश कुमार को एक तांत्रिक के पास दिखाया गया है. उसमें नीतीश कुमार व तांत्रिक की आवाज अस्पष्ट है. पर उस तांत्रिक की लालू मुरदाबाद की आवाज सुनायी दे रही है. इनको लोग झपी बाबा के नाम से जानते हैं. वीडियो में नीतीश कुमार को तांत्रिक बाबा गले लगा रहे हैं. नीतीश कुमार के साथ तांत्रिक बाबा के पास पहुंचनेवालों में नीतीश कुमार के करीबी आरसीपी सिंह के अलावा मोकामा के जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार भी हैं.
हम तांत्रिकों के तांत्रिक : लालू प्रसाद
हम तांत्रिकों के तांत्रिक : लालू प्रसादनीतीश कुमार का तांत्रिक से मिलने का वीडियो हुआ वायरल संवाददाता,पटनामुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तांत्रिक का एक तांत्रिक के पास पहुंचने का वीडियो वायरल होने के बाद जादू- टोना को लेकर राजनीति में चर्चा गरम हो गयी है. जून, 2014 में तैयार किये गये वीडियो के वायरल होने के […]
