पाकस्तिान ने दूसरे टेस्ट में बढ़त मजबूत बनाई

पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में बढ़त मजबूत बनाईदुबई. पाकिस्तान ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को तीन विकेट जल्दी गिरने के बावजूद मजबूत बढ़त बना ली. चाय के समय यूनिस खान (30) और मिसबाह-उल-हक (तीन) क्रीज पर थे. पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 92 रन बना लिये और अब उसकी […]

पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में बढ़त मजबूत बनाईदुबई. पाकिस्तान ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को तीन विकेट जल्दी गिरने के बावजूद मजबूत बढ़त बना ली. चाय के समय यूनिस खान (30) और मिसबाह-उल-हक (तीन) क्रीज पर थे. पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 92 रन बना लिये और अब उसकी कुल बढ़त 228 रन की हो गयी है, जबकि सात विकेट बाकी है. जेम्स एंडरसन ने शान मसूद (1) को जल्दी आउट करके इंगलैंड को शुरुआती विकेट दिलायी. इसके बाद तेज गेंदबाज मार्क वुड ने शोएब मलिक (सात) और मोहम्मद हफीज (51) को पवेलियन भेजा. हफीज ने 76 गेंदों की अपनी पारी में दो छक्के और छह चौके लगाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >