आइएसएल में मुंबई का सामना गोवा सेमुंबई. पिछले मैच में सत्र की पहली जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से भरी मुंबई सिटी एफसी रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में डीवाइ पाटिल स्टेडियम में अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे एफसी गोवा के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी.भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के दो गोल की मदद से मुंबई की टीम ने 21 अक्तूबर को पिछले मैच में दिल्ली डाइनामोज को 2-0 से हराया था. मुंबई की टीम अभी चार मैचों में चार अंकों के साथ अंतिम स्थान पर चल रही है, जबकि रविवार के मुकाबले में जीत उसे आठ टीमों की तालिका में कम-से-कम पांचवें स्थान पर पहुंचा देगी. दूसरी तरफ एफसी गोवा की टीम पिछले मैच में घरेलू सरजमीं पर केरल ब्लास्टर्स को 2-1 से हराने के बाद 10 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रही है.
आइएसएल में मुंबई का सामना गोवा से
आइएसएल में मुंबई का सामना गोवा सेमुंबई. पिछले मैच में सत्र की पहली जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से भरी मुंबई सिटी एफसी रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में डीवाइ पाटिल स्टेडियम में अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे एफसी गोवा के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने के इरादे […]
