आइएचएफ के सभी रिकॉर्ड हटाओ : एफआइएचनयी दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआइएच) ने भारतीय ओलिंपिक संघ (आइओए) से अनुरोध किया है कि वह हॉकी इंडिया (एचआइ) को देश में हाकी की एकमात्र संचालन संस्था के रूप में मान्यता दे और भारतीय हाकी महासंघ (आइएचएफ) के सभी रिकॉर्ड समाप्त कर दे. एफआइएच ने बयान में कहा, ‘स्विटजरलैंड के लुसाने स्थित खेल पंचाट (सीएएस) के फैसले अनुसार के एफआइएच ने भारतीय ओलिंपिक संघ को इस बारे में अधिकृत पत्र लिख कर कहा है कि वह भारतीय हॉकी संघ के सभी रिकॉर्ड वेबसाइट हटा ले.’ अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने पिछले साल नवंबर में अपनी बैठक में हॉकी इंडिया को मान्यता प्रदान कर दी थी. हॉकी इंडिया को 2009 में बनाया गया था.
आइएचएफ के सभी रिकॉर्ड हटाओ : एफआइएच
आइएचएफ के सभी रिकॉर्ड हटाओ : एफआइएचनयी दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआइएच) ने भारतीय ओलिंपिक संघ (आइओए) से अनुरोध किया है कि वह हॉकी इंडिया (एचआइ) को देश में हाकी की एकमात्र संचालन संस्था के रूप में मान्यता दे और भारतीय हाकी महासंघ (आइएचएफ) के सभी रिकॉर्ड समाप्त कर दे. एफआइएच ने बयान में कहा, […]
