रेप का विरोध करने पर छात्रा को चाकू घोंपा हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भरती थावे थाने के लोहरपट्टी गांव की घटना गोपालगंज. थावे थाना क्षेत्र के लाहरपट्टी गांव में रेप का विरोध करने पर छात्रा को घर में घुस कर चाकू मार दी. पीडि़त छात्रा की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. थावे थाने की पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वारदात के बाद से आरोपित फरार है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोहरपट्टी गांव में 16 वर्षीय छात्रा शनिवार की सुबह अपने घर पर अकेली थी. इसकी जानकारी होने पर गांव के ही तबरेज आलम, ऐसरात आलम, सदाम हुसैन सहित पांच-छह लड़के घर में घुस गये. छात्रा के साथ जोर जबरदस्ती की. छात्रा ने जब विरोध कर चिल्लाई तो चाकू मार कर घायल कर दिया. छात्रा के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे. लोगों को देख आरोपित युवक घर से फरार हो गये. परिजनों ने इलाज के लिए छात्रा को सदर अस्पताल में भरती कराया. छात्रा के सिर और हाथ में चाकू के गहरे जख्म है . चिकित्सक ने इलाज के बाद छात्रा की स्थित को खतरे से बाहर बताया. उधर, थावे थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस की एक टीम आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है. समाचार लिखें जाने तक किसी भी आरोपित को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी. पीडि़त परिजन वारदात के बाद से दहशत में हैं. पुलिस अधीक्षक निताशा गुडि़या से मिल कर आरोपितों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.
रेप का विरोध करने पर छात्रा को चाकू घोंपा
रेप का विरोध करने पर छात्रा को चाकू घोंपा हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भरती थावे थाने के लोहरपट्टी गांव की घटना गोपालगंज. थावे थाना क्षेत्र के लाहरपट्टी गांव में रेप का विरोध करने पर छात्रा को घर में घुस कर चाकू मार दी. पीडि़त छात्रा की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए सदर […]
