युवाओं ने किया पारंपरिक खेल, करतब व शौर्य का प्रदर्शन लाठी, तलवार, बरइठी खेल की दिखायी कलाबाजी संवाददाता, गोपालगंजमुहर्रम पर निकले विभिन्न अखाड़ों में या हुसैन की गूंज के बीच युवाओं ने पारंपरिक खेल, करतब और शौर्य का प्रदर्शन किया. अखाड़ों में युवाओं ने पारंपरिक खेल बरइठी, बंधा, तलवार, लाठी, भाला की कलाबाजी दिखायी. जाली के द्वारा आग का खेल भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. कुचायकोट के रमना मैदान में कलाकारों का पारंपरिक शौर्य प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा. दो बजे से लेकर देर रात तक शौर्य प्रदर्शन का कार्यक्रम चलता रहा. इससे खेल की पुरानी परंपराएं जीवंत हो उठीं. झांकी में दिखी भारतीय शक्ति की झलक ताजिया के अखाड़ों के साथ विभिन्न दलों ने भव्य झांकी का आयोजन किया था. कहीं भारतीय मिसाइल दिख रहा था, तो कहीं भारत की अद्भुत सैन्यशक्ति. किसी अखाड़े में भारतीय एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने के प्रदर्शन की झलक, तो कहीं धर्मनिरपेक्षता की. वहीं, जलालपुर में उमर मियां के द्वारा बनाये गये विशाल ताजिया सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश दे रहा था.बच्चों ने उठाया मेले का लुत्फमुहर्रम पर जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न प्रखंडों एवं कस्बों के करबलाओं में मेले का आयोजन हुआ. विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ताजिया के अखाड़ा से करबला मेले में तब्दील हो गया. मेले में बच्चों तथा महिलाओं ने जम कर खरीदारी की तथा लुत्फ उठाया.
युवाओं ने किया पारंपरिक खेल, करतब व शौर्य का प्रदर्शन
युवाओं ने किया पारंपरिक खेल, करतब व शौर्य का प्रदर्शन लाठी, तलवार, बरइठी खेल की दिखायी कलाबाजी संवाददाता, गोपालगंजमुहर्रम पर निकले विभिन्न अखाड़ों में या हुसैन की गूंज के बीच युवाओं ने पारंपरिक खेल, करतब और शौर्य का प्रदर्शन किया. अखाड़ों में युवाओं ने पारंपरिक खेल बरइठी, बंधा, तलवार, लाठी, भाला की कलाबाजी दिखायी. जाली […]
