स्वच्छ चुनाव का वातावरण तैयार बनाएं : जैदी

स्वच्छ चुनाव का वातावरण तैयार बनाएं : जैदी- चाैथे व पांचवें चरण के चुनाव तैयारी की मुख्य चुनाव आयुक्त ने की समीक्षासंवाददाता, मुजफ्फरपुरमुख्य चुनाव आयुक्त डॉ नसीम जैदी ने बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा की. उन्होंने कहा कि अभी चौथे व पांचवें […]

स्वच्छ चुनाव का वातावरण तैयार बनाएं : जैदी- चाैथे व पांचवें चरण के चुनाव तैयारी की मुख्य चुनाव आयुक्त ने की समीक्षासंवाददाता, मुजफ्फरपुरमुख्य चुनाव आयुक्त डॉ नसीम जैदी ने बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा की. उन्होंने कहा कि अभी चौथे व पांचवें चरण का चुनाव होना है. इसी बीच त्योहार भी है. ऐसे में हर हाल में सामाजिक व धार्मिक समरसता व शांति व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया. कहा, निष्पक्ष व पारदर्शी होकर एक स्वच्छ चुनाव का वातावरण तैयार करें. वोटरों को वोट के लिए जागरूक करें. केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की मदद से एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई पूरे क्षेत्र में करें. विशेषकर भेद्य टोलों में. वोटर आतंकित न हों, यह जिम्मेवारी डीएम व एसपी की है. बिना किसी भेदभाव के आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करें.मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव में कालाधन के प्रयोग पर सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा, पहले सिर्फ दिन में जांच होती थी, लेकिन अब रात में भी इसकी जांच की जाये. उन्होंने बताया कि अबतक करीब 39 करोड़ रुपये पकड़े गये हैं. 18-19 करोड़ रुपये को लेकर आयकर विभाग कार्रवाई कर रहा है. वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप की गतिविधि को और तेज करें. प्रथम व दूसरे चरण के चुनाव में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत अच्छा रहा है. प्रत्येक मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, विशेषकर महिला मतदाता का ध्यान रखा जाये. फोटोयुक्त मतदाता परची पांच दिन पूर्व शत प्रतिशत वितरित करायें. उन्होंने कहा, व्यापारियों को परेशानी न हो, इसके लिए पैसे पकड़े जाने पर अपील कमेटी 24 घंटे में पैसे की जांच कर उसे रिलीज करे. अगर ऐसा नहीं होता है तो इसे आयोग के सामने लाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >