वेदों में कहां लिखा है कि गाेवध करनेवालों को मार डालोपटना : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मार्केण्य काटजू ने आरएसएस के मुखपत्र पांचजन्य में छपे इस लेख के तथ्य पर सवाल उठाये हैं. सोशल मीडिया फेसबुक पर अपने ताजा पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि पांचजन्य में लिखा गया है कि वेद कहते हैं कि गोवध करनेवालों की हत्या कर देनी चाहिए. लेकिन, यह बात वेदों में कहां कही गयी है? क्या इस बात का जिक्र, ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद या अथर्वेद में है? किस चैप्टर (मंडल) और ऋचा में कहा गया है? क्या इसका जिक्र ब्राह्मण साहित्य में है, जो धार्मिक रीतियों से संबंधित हैं? क्या अत्रैयी ब्राह्मण, शतपथ ब्राह्मण, तैतरीय ब्राह्मण या गोपथ ब्राह्मण में ऐसा कहा गया है? उन्होंने लिखा है कि वास्तव में कहीं भी ऐसा नहीं कहा गया है. मैंने वेदों को कई बार पढ़ा है और मुझे कहीं भी इसका कोई जिक्र नहीं मिला है. क्या पांचजन्य मुझे इस संबंध में जानकारी देगा?
वेदों में कहां लिखा है कि गोवध करनेवालों को मार डालो
वेदों में कहां लिखा है कि गाेवध करनेवालों को मार डालोपटना : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मार्केण्य काटजू ने आरएसएस के मुखपत्र पांचजन्य में छपे इस लेख के तथ्य पर सवाल उठाये हैं. सोशल मीडिया फेसबुक पर अपने ताजा पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि पांचजन्य में लिखा गया है कि वेद कहते […]
