मोदी मॉडल को बिहार की जनता ने नकारा: सुबोधकांतचुनाव में महागंठबंधन को मिलेगी बढ़तसंवाददाता,पटनाप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की मॉडल से देश की जनता त्रस्त है़ बिहार विधान सभा चुनाव में जनता ने उस मॉडल को नकार दिया है़ चुनाव में महागंठबंधन को बढ़त मिलेगी़ नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागंठबंधन की सरकार बनेगी़ उन्होंने कहा कि पहले दो चरण के चुनाव में महागंठबंधन बढ़त बनाये हुए है़ बाकी तीन चरण में महागंठबंधन को अच्छी सफलता मिलेगी़ देश में गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या आदि मुद्दे पर मोदी सरकार फेल हो चुकी है़ ऐसे में नरेंद्र मोदी किस मुंह से वोट आ रहे है़ं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गरीबों के लिए भाजपा का सारा एजेंडा खत्म है़ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का आरक्षण पर बयान देश में खतरा बन गया है़ जबकि समाज में समानता लाने के लिए आरक्षण जरूरी है़ गृह मंत्री की हैसियत से हमने मंडल कीमशन को लागू किया था़ सोनिया गांधी की सभा में भीड़ नहीं होने के सवाल पर कहा कि मोदी का कार्यक्रम इवेंट मैनेजमेंट रहता है़ इसमें करोड़ो रुपये खर्च हो रहा है़ उन्होंने कहा कि पांच जन्य में छपी खबर कि गो वध करनेवाले की हत्या कर देनी चाहिए निंदनीय है़ देश में क्या संविधान नहीं है़ देश में कुछ लोगों को तनाव पैदा करने के लिए छोड़ दिया गया है़ सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश हो रही है़ संवाददाता सम्मेलन में डॉ हरखू झा, एच़के़वर्मा, विनोद कुमार सिंह यादव सहित कई नेता उपस्थित थे़
मोदी मॉडल को बिहार की जनता ने नकारा: सुबोधकांत
मोदी मॉडल को बिहार की जनता ने नकारा: सुबोधकांतचुनाव में महागंठबंधन को मिलेगी बढ़तसंवाददाता,पटनाप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की मॉडल से देश की जनता त्रस्त है़ बिहार विधान सभा चुनाव में जनता ने उस मॉडल को नकार दिया है़ चुनाव में महागंठबंधन को […]
