दुर्गा पूजा में माकपा गांव-पंचायतों में चलायेगी सघन जन संपर्क अभियान पूजा बाद शुरु होगा माकपा के बड़े नेताओं का चुनाव प्रचार अभियानसंवाददाता, पटना दुर्गा पूजा में वाम ब्लॉक में शामिल माकपा अपने बड़े नेताओं की जन सभाएं नहीं करायेगा. पार्टी ने रविवार से ही अपने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नेताओं का रुख गांव-पंचायतों की ओर मोड़ दिया है. माकपा के प्रदेश सचिव अवधेश कुमार ने बताया कि पार्टी ने न केवल अपने कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नेताओं को, वल्कि उम्मीदवारों को भी दशहरा के मौके पर जन सभा और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करने से परहेज बरतने काे कहा है. दशहरा में आज से अधिकतर मतदाता पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे, एेसे में उम्मीदवारों के लिए आमसभा व नुक्कड़ सभाएं कराना कहीं से भी उचित नहीं होगा. इसलिए उन्हें गांव-पंचायतों में सघन जन संपर्क अभियान चलाने की सलाह दी गयी है. माकपा के बड़े नेताओं का चुनाव प्रचार अभियान अब पूजा बाद शुरू होगा.
दुर्गा पूजा में माकपा गांव-पंचायतों में
दुर्गा पूजा में माकपा गांव-पंचायतों में चलायेगी सघन जन संपर्क अभियान पूजा बाद शुरु होगा माकपा के बड़े नेताओं का चुनाव प्रचार अभियानसंवाददाता, पटना दुर्गा पूजा में वाम ब्लॉक में शामिल माकपा अपने बड़े नेताओं की जन सभाएं नहीं करायेगा. पार्टी ने रविवार से ही अपने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नेताओं का रुख गांव-पंचायतों की ओर […]
