प्रत्याशी के अपहरण को लेकर परेशान रही पुलिसमीरगंज. शनिवार को मीरगंज नगर के राजेंद्र चौक पर स्थित भाजपा कैंप कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोरचा के प्रत्याशी रामसेवक सिंह के आने से अजीबो गरीब स्थिति पैदा हो गयी. अभी लोग कुछ समझ पाते कि भाजपा तथा जदयू के समर्थक आमने सामने आ गये. कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति आ गयी. इसी बीच किसी ने झामुमो प्रत्याशी के अपहरण किये जाने की सूचना फैला दी. हथुआ के सीओ धर्मनाथ बैठा तथा मीरगंज के थानाध्यक्ष अक्षय लाल यादव ने रामसेवक सिंह को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अनुमंडल कार्यालय लाया, जहां उन्होंने दवा खरीदने के लिए आने की बात कही. इस हाइ वोल्टेज ड्रामे के बीच झामुमो के प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन परचा वापस ले लिया गया.
प्रत्याशी के अपहरण को लेकर परेशान रही पुलिस
प्रत्याशी के अपहरण को लेकर परेशान रही पुलिसमीरगंज. शनिवार को मीरगंज नगर के राजेंद्र चौक पर स्थित भाजपा कैंप कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोरचा के प्रत्याशी रामसेवक सिंह के आने से अजीबो गरीब स्थिति पैदा हो गयी. अभी लोग कुछ समझ पाते कि भाजपा तथा जदयू के समर्थक आमने सामने आ गये. कार्यकर्ताओं के बीच […]
