आज पटना साहिब सहित आठ चुनावी सभा करेंगे लालू प्रसाद

आज पटना साहिब सहित आठ चुनावी सभा करेंगे लालू प्रसादसंवाददाता,पटनाराजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद रविवार को आठ चुनावी सभाएं करेंगे. इसमें एक सभा पटना साहिब में भी आयोजित की गयी है. राजद के कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि लालू प्रसाद की पहली सभा 10:00 बजे दिन में हिलसा विधानसभा क्षेत्र के […]

आज पटना साहिब सहित आठ चुनावी सभा करेंगे लालू प्रसादसंवाददाता,पटनाराजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद रविवार को आठ चुनावी सभाएं करेंगे. इसमें एक सभा पटना साहिब में भी आयोजित की गयी है. राजद के कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि लालू प्रसाद की पहली सभा 10:00 बजे दिन में हिलसा विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय मैदान कराय परशुराय में होगी. यहां से लालू प्रसाद के करीबी राजद प्रत्याशी शक्ति सिंह यादव हैं. उसके बाद दूसरी सभा 11 बजे मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र के गांधी मैदान मसौढ़ी में, तीसरी सभा 12 बजे पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के दीदारगंज बाजार समिति मैदान में, चौथी सबा 12:50 बजे फतुहा विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय मैदान फतुहा में, पांचवी सभा 1:40 बजे बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के खेल का मैदान खुशरूपुर में, छठी सबा 2:30 बजे महनार विधानसभा क्षेत्र के रामशरण राय महाविद्यालय मैदान पानापुर में, सातवीं सभा 03:30 बजे राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय मैदान राजापाकर में और अंतिम सभा शाम 4:30 बजे हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय मैदान सुभई में होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >