Gopalganj Crime: बुलेट के लिए चार महीने की गर्भवती महिला की हत्या, पिता का आरोप- बेटी को करते थे प्रताड़ित

Gopalganj Crime: गोपालगंज के उचकागांव थाने के कवही गांव में एक गर्भवती महिला की दहेज में बुलेट बाइक नहीं देने के कारण हत्या कर दी गई. पुलिस में इस मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है.

Gopalganj Crime: गोपालगंज में दहेज के लिए गर्भवती महिला की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गयी. घटना उचकागांव थाने के कवही गांव की है. मृतक महिला का नाम आरती देवी है, जो अरमजीत सोनी की पत्नी थी. मृतका चार महीने की गर्भवती थी. पुलिस ने हत्या की खबर मिलने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, बाकी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं.

बेटी के हत्या के बाद दहाड़ मारकर रोते पिता

पिता ने बताया किस वजह से बेटी को करते थे प्रताड़ित

परिजनों के अनुसार, बैकुंठपुर थाने के कतालपुर गांव निवासी देवेंद्र सोनी की बेटी आरती देवी की शादी 27 फरवरी 2023 को उचकागांव थाना क्षेत्र के कवही गांव निवासी अमरजीत सोनी के साथ हुई थी. परिवार ने हैसियत के मुताबिक शादी में समान और दहेज में नगद रुपये भी दिए, लेकिन दहेज में बुलेट बाइक की जगह स्प्लेंडर दिए जाने पर पैसे की मांग करने लगे और आरती को प्रताड़ित किया जाने लगा.

मृतक के पिता के अनुसार, आरती का पति और उसका देवर पैसे के लिए प्रताड़ित करते थे. गुरुवार की रात में महिला को परिवार के अन्य सदस्यों ने गला घोंटकर उसकी जान ले ली. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गये वहीं, मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरती के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हत्या के बाद रोती-बिलखती महिलाएं

पति से पूछताछ जारी

सदर अस्पताल में पहुंचे आरती के पिता ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने फोन पर जानकारी दी कि आरती का तबियत खराब है. जब परिजन सदर अस्पताल पहुंचे तो आरती लाश बनकर स्ट्रेचर पर पड़ी हुई थी. उस खौंफनाक मंजर को देखने के बाद आरती के परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गयी. परिजनों ने पुलिस को खबर दी. सूचना मिलते ही उचकागांव थाने की पुलिस पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरती के पति अमरजीत सोनी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Gopalganj News : मैट्रिक परीक्षा में दो सेंटरों पर 61 शिक्षकों ने नहीं किया योगदान, डीइओ ने किया शोकॉज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >