मूर्ति चोरी मामले में पुलिस को मिला सुराग

भोरे . कटेया थाना क्षेत्र के सोहनरिया शिव मंदिर से पार्वती की मूर्ति चोरी के मामले में पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस जल्द ही मूर्ति बरामद करने का दावा कर रही है. बता दें कि सोहनरिया बाजार से थोड़ी दूरी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से नीलम पत्थर से बनी पार्वती की […]

भोरे . कटेया थाना क्षेत्र के सोहनरिया शिव मंदिर से पार्वती की मूर्ति चोरी के मामले में पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस जल्द ही मूर्ति बरामद करने का दावा कर रही है. बता दें कि सोहनरिया बाजार से थोड़ी दूरी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से नीलम पत्थर से बनी पार्वती की मूर्ति की चोरी कर ली गयी थी. करोड़ों रुपये मूल्य की इस मूर्ति के गायब होने पर लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया और लोगों ने सोहनरिया बाजार बंद कराते हुए भोरे – कटेया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था. इधर, कटेया पुलिस एक साथ कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. बुधवार को मंदिर की पुजारिन से पुलिस ने पूछताछ की. वहीं, कुछ और संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही मूर्ति को बरामद कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >