कैसा हो विकास : बजट में क्या हो खासनगरवासियों से नगर पर्षद ने मांगा विचार28 मार्च तक नप को भेजें अपने विचार फोटो नं.23गोपालगंज. वर्ष 2015-16 में क्या हो विकास की रूपरेखा. आपकी क्या हैं उम्मीदें. बजट में क्या हो खास. नगर पर्षद ने बजट पारित करने के पहले लोगों से इस पर सुझाव मांगा है. इस बार बननेवाला बजट नगर के प्रबुद्ध लोगों के सुझाव पर होगा. गौरतलब है कि नगर पर्षद वर्ष 2015-16 के लिए 30 मार्च को बजट पारित करेगा. इसके लिए नप ने एक रूपरेखा तैयार कर ली है. बजट में सड़क, स्ट्रीट लाइट, पेयजल तथा जलनिकासी को प्राथमिकता दी जानी है. इस बार 50 करोड़ से अधिक के खर्च का सपना संजोया गया है. कोई भी नगर का व्यक्ति अपना सुझाव 28 मार्च तक नगर पर्षद कार्यालय में दे सकता है. यदि उनका सुझाव नियम के अनुकूल और आवश्यक हुआ, तो उसे बजट में शामिल किया जायेगा. ऐसा प्रयास पहली बार किया गया है ताकि सर्वांगीण विकास की रूपरेखा रखी जा सके. नगर पर्षद एक नजर में कुल वार्ड – 28कुल आबादी – 90 हजारवार्ड पार्षद – 28 प्राक्कलन बजट – 18.75 करोड़क्या कहते हैं अधिकारी बजट की तैयारी की गयी है. नगरवासियों से भी बजट पारित करने के पूर्व सुझाव मांगे गये हैं. प्रारूप तैयार किया गया है, उसे ऑफिस में चिपका दिया गया है. 28 मार्च तक जितने भी सुझाव आयेंगे, सब पर विचार होगा. मनोज कुमार पवन कार्यपालक पदाधिकारी ,नप, गोपालगंज
प्रबुद्ध लोगों के सुझाव से बनेगा नप का बजट
कैसा हो विकास : बजट में क्या हो खासनगरवासियों से नगर पर्षद ने मांगा विचार28 मार्च तक नप को भेजें अपने विचार फोटो नं.23गोपालगंज. वर्ष 2015-16 में क्या हो विकास की रूपरेखा. आपकी क्या हैं उम्मीदें. बजट में क्या हो खास. नगर पर्षद ने बजट पारित करने के पहले लोगों से इस पर सुझाव मांगा […]
