बैंकों में जेबकतरों का गैंग सक्रिय, 75 हजार साफ

भोरे . भोरे के राष्ट्रीयकृत बैंकों में जेबकतरों का गैंग सक्रिय है. एक सप्ताह के अंदर अलग-अलग बैंकों से जेबकतरों ने दो ग्राहकों के पैसे उड़ा लिये हैं. सीसीटीवी फुटेज के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है. बुधवार को भोरे के प्रमुख व्यवसायी मुंशी मियां पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में 25 हजार […]

भोरे . भोरे के राष्ट्रीयकृत बैंकों में जेबकतरों का गैंग सक्रिय है. एक सप्ताह के अंदर अलग-अलग बैंकों से जेबकतरों ने दो ग्राहकों के पैसे उड़ा लिये हैं. सीसीटीवी फुटेज के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है. बुधवार को भोरे के प्रमुख व्यवसायी मुंशी मियां पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में 25 हजार रुपये जमा करने गये थे. वे काउंटर पर पहुंचते, इससे पूर्व ही उनका पैसा जेबकतरों ने गायब कर दिया. मामले की जानकारी बैंक प्रबंधक व पुलिस को भी दी गयी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. इधर, केनरा बैंक की शाखा से लच्छीचक के नकछेद प्रसाद ने 50 हजार रुपये की निकासी की. उन्होंने पैसे मिला कर अपनी जेब में रखा. मौके का फायदा उठाते हुए जेबकतरों ने पैसे पर अपना हाथ साफ कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >