गोपालगंज : बैंक अधिकारी बता मोबाइल पर फोन कर कोड पूछ कर एटीएम से 86 हजार रुपये उड़ा लिये. मंगलवार को पीड़ित युवक पुलिस अधीक्षक के पास गुहार लगाने के लिए समाहरणालय में पहुंचा. जादोपुर थाने के जागीरी टोला निवासी हैदर अली विदेश से कमा कर हाल ही में घर लौटे थे.
पीएनबी के मुख्य शाखा में उन्होंने खाता खोलवाया था. बैंक अकाउंट में 86 हजार रुपये थे. दो दिन पूर्व साइबर अपराधियों ने हैदर अली के मोबाइल पर फोन किया. उनकी पत्नी ने फोन को रिसीव किया
