सदर अस्पताल में मरीजों ने किया हंगामा

ड्यूटी से गायब थे ओपीडी के डॉक्टर संवाददाता. गोपालगंज सदर अस्पताल के ओपीडी वार्ड में मंगलवार को चिकित्सकों के ड्यूटी से गायब रहने पर नाराज मरीजों ने हंगामा किया. हंगामा कर रहे मरीजों ने अस्पताल में इलाज नहीं होने का आरोप लगाया. हंगामा की सूचना पाकर अस्पताल के अधिकारी मौके पर पहुंच गये. मरीजों की […]

ड्यूटी से गायब थे ओपीडी के डॉक्टर संवाददाता. गोपालगंज सदर अस्पताल के ओपीडी वार्ड में मंगलवार को चिकित्सकों के ड्यूटी से गायब रहने पर नाराज मरीजों ने हंगामा किया. हंगामा कर रहे मरीजों ने अस्पताल में इलाज नहीं होने का आरोप लगाया. हंगामा की सूचना पाकर अस्पताल के अधिकारी मौके पर पहुंच गये. मरीजों की इलाज चिकित्सा पदाधिकारी ने तत्काल शुरू किया. जिसके बाद हंगामा कर रहे मरीज शांत हुए. मरीजों का आरोप था कि सुबह आठ बजे से ओपीडी वार्ड चालू रहता है. सुबह के दस बजे ग्रामीण इलाके से काफी संख्या में मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे थे. शुल्क जमा कर परची कटाने के बाद जब चिकित्सक के चेंबर में पहुंचे तो डॉक्टरों की कुरसियां खाली मिलीं. दो घंटे तक चिकित्सकों का इंतजार करने के बाद भी उनका कोई अता पता नहीं था. जिस पर आक्रोशित मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >