ससुर ने दामाद से मांगी पांच लाख की रंगदारी

गोपालगंज. पत्नी को पाने की हसरत लिए पति ससुराल पहुंचा जहां पहले तो उसे कमरे में बंद कर जम कर पिटाई की गयी फिर ससुर ने दामाद से पांच लाख 80 हजार रुपये की रंगदारी देने पर लड़की की विदाई करने की शर्त रख दी. चारों तरफ से निराश युवक ने पत्नी को पाने के […]

गोपालगंज. पत्नी को पाने की हसरत लिए पति ससुराल पहुंचा जहां पहले तो उसे कमरे में बंद कर जम कर पिटाई की गयी फिर ससुर ने दामाद से पांच लाख 80 हजार रुपये की रंगदारी देने पर लड़की की विदाई करने की शर्त रख दी. चारों तरफ से निराश युवक ने पत्नी को पाने के लिये कोर्ट की दरवाजा खटखटाया , जहां कोर्ट प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच का आदेश दिया है सिधवलिया थाना के वार्ड 13 निवासी राजेश कुमार ने वार्ड-12 निवासी अपने ससुर सुरेश प्रसाद एवं पत्नी पूजा पर आरोप लगाया है कि शादी के बाद पत्नी पूजा उसके घर आयी लेकिन कुछ दिन के बाद वह नगदी एवं लाखों रुपया की गहना लेकर मायके चली गयी. जहां वह पत्नी से मिलने गया तो पहले पिटाई की गयी फिर रंगदारी मांगी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >