73 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग करेगा कार्रवाई

डीएम ने डीइओ को दिया सख्त निर्देशमामला फरवरी 2015 में अनुपस्थित रहने काअनुपस्थित शिक्षकों की तैयार करायी गयी सूचीसंवाददाता. गोपालगंज73 शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है. डीएम कृष्ण मोहन ने शिक्षकों पर कार्रवाई किये जाने का सख्त निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार को दिया है. सभी 73 शिक्षक […]

डीएम ने डीइओ को दिया सख्त निर्देशमामला फरवरी 2015 में अनुपस्थित रहने काअनुपस्थित शिक्षकों की तैयार करायी गयी सूचीसंवाददाता. गोपालगंज73 शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है. डीएम कृष्ण मोहन ने शिक्षकों पर कार्रवाई किये जाने का सख्त निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार को दिया है. सभी 73 शिक्षक माह फरवरी 2015 में अपने विद्यालयों से अधिकांश दिन अनुपस्थित पाये गये है. जिन शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए डीएम के द्वारा अनुपस्थित शिक्षकों की सूची बनायी गयी थी. जिस सूची पर कार्रवाई किये जाने को लेकर शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा हुआ है. डीएम के इस निर्देश के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी जहां कार्रवाई में तेजी लाने मे जुटे हुए है, वही शिक्षकों में हड़कंप मची हुई है. इनमें गोपालगंज के दो, उचकागांव के दो, पंचदेवरी के तीन,कुचायकोट के दस,भोरे के दस,बरौली के सात, फुलवरिया के एक, सिधवलिया के चार, विजयीपुर के छह, हथुआ के नौ, मांझा के छह, थावे के दो, बैकुंठपुर के सात, कटेया के चार शिक्षक शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >