मांझा के विद्यालयों में चला वृक्षारोपण अभियान, 360 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Gopalganj News : मांझा प्रखंड के राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को एक बड़े वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया. इस अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के 360 पौधे लगाए गए, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था.

Gopalganj News : पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मांझा प्रखंड के राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. विद्यालयों और ह्यूमना पीपल टू पीपल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के 360 पौधे लगाए गए.

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

वृक्षारोपण अभियान में प्रधानाध्यापक दिनानाथ राय, शिक्षक रमेश कुमार, शिवहरे, संजीव कुमार सिंह, रवींद्र सिंह तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी ने विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण किया.

महोगनी से लेकर अमरूद तक के लगाए गए पौधे

अभियान के दौरान महोगनी, सागौन, नीम, आम, आंवला, जामुन, शरीफा, पपीता और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के कुल 360 पौधे विद्यालय परिसरों में लगाए गए. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों को स्वच्छ और हरित वातावरण प्रदान करना तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था.

पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

इस अवसर पर कदम प्लस के डिवीजन ऑर्गेनाइज़र सतीश कुमार ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं. इनके संरक्षण और संवर्धन से ही स्वच्छ पर्यावरण तथा स्वस्थ जीवन सुनिश्चित किया जा सकता है. उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की.

पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक, छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया.

Also Read : लग्ज़री कार से आए पांच बदमाश, ATM के साथ CCTV और तार भी ले गए, मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने पुलिस को दी जानकारी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhil srivastva

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >