भाजपा के इशारे पर काम कर रहे मांझी : जदयू

मांझा : भाजपा के इशारे पर जीतन राम मांझी काम कर रहे हैं. प्रदेश की जनता इस मंसूबे में उन्हें कामयाब नहीं होने देगी. भाजपा के द्वारा अस्थिरता लाने का प्रयास किया जा रहा है. उक्त बातें जदयू जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह ने माधव उच्च विद्यालय में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं. […]

मांझा : भाजपा के इशारे पर जीतन राम मांझी काम कर रहे हैं. प्रदेश की जनता इस मंसूबे में उन्हें कामयाब नहीं होने देगी. भाजपा के द्वारा अस्थिरता लाने का प्रयास किया जा रहा है. उक्त बातें जदयू जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह ने माधव उच्च विद्यालय में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे सर्वमान्य नेता हैं.
अगला चुनाव हम श्री कुमार के ही नेतृत्व में लड़ेंगे. विदित हो कि 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के लिए जदयू कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं. बैठक में उपस्थित संगठन प्रभारी सह प्रदेश मंत्री प्रभंश प्रसाद ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए लगातार काम किया जा रहा है.
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी तैयारी की जा रही है. जिला प्रवक्ता प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि सभी जन मानस की इच्छा है कि नीतीश कुमार ही राज्य के अगले सीएम बनें. इसको लेकर तैयारी की जा रही है. बैठक में जदयू नेता प्रमोद कुमार पटेल, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार बारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >