भोरे. स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्र बगहवा गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गयै. घटना को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर कुल 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पहली प्राथमिकी में पारस राम ने आरोप लगाया है कि वह अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी गांव के ही अमरजीत राम, मुन्ना राम, राकेश राम, रामायण राम, भैरो राम सहित 10 लोग वहां आकर गाली-गलौज करने लगे. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने लाठी, डंडे और रॉड से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. दूसरी प्राथमिकी गोरख राम ने शिकायत दर्ज करायी है. आरोप लगाया है कि संदीप राम, प्रदीप राम, रंजीत राम, हीरामन राम, पारस राम सहित 10 अन्य लोगों ने मिलकर उन पर लाठी-डंडे से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. जब उनकी भतीजी अंजू बीच-बचाव करने पहुंची, तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए 20 आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
