हथुआ. सिंगहा पंचायत के बसडीला गांव में स्वदेशी स्वाभिमान सेवा संस्थान के तत्वावधान में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ज्ञान भारती विद्यालय के बच्चों के द्वारा राष्ट्रभक्ति चेतना हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इसमें कृष्णा मोहित, अंकित, आशीष, सोनी, रिमझिम, शबाना, काजल, पूजा आदि बच्चों ने देशभक्ति गाने ‘कर चलंे हम फिदा, ऐ मेरे वतन के लोगों, मेरे देशप्रेमियों’ आदि गीतों पर प्रस्तुत कर अपने देश के लिए शहीद क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की. इस संस्थान के संरक्षक अमरनाथ सिंह ने लोगों को राष्ट्र प्रेम जागृति एवं भारतीय सभ्यता-संस्कृति रक्षा हेतु स्वदेशी भावना आचरण मे लाने का आह्वान किया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
हथुआ. सिंगहा पंचायत के बसडीला गांव में स्वदेशी स्वाभिमान सेवा संस्थान के तत्वावधान में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ज्ञान भारती विद्यालय के बच्चों के द्वारा राष्ट्रभक्ति चेतना हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इसमें कृष्णा मोहित, अंकित, आशीष, सोनी, रिमझिम, शबाना, काजल, पूजा आदि बच्चों ने देशभक्ति गाने ‘कर चलंे […]
