पांच दिनों से लापता बच्चे का शव गड्ढे में मिला, कोहराम

बैकुंठपुर : स्थानीय थाने के हमीदपुर गांव से लापता अफरोज आलम उर्फ जुम्मादीन का शव मंगलवार की सुबह पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया. मृतक हमीदपुर गांव के अनवर आलम का बेटा था. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया. बताया गया कि अफरोज […]

बैकुंठपुर : स्थानीय थाने के हमीदपुर गांव से लापता अफरोज आलम उर्फ जुम्मादीन का शव मंगलवार की सुबह पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया. मृतक हमीदपुर गांव के अनवर आलम का बेटा था. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया.

बताया गया कि अफरोज 16 जनवरी की दोपहर घर से अंडा खरीदने के लिए हमीदपुर मोड़ पर गया था. देर शाम तक जब अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. सगे संबंधियों के यहां खोजबीन करने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी.
मामले में परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर थाने में युवक के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. हालांकि सीओ पंकज कुमार ने ग्रामीणों की पहल पर गोताखोरों को लगा कर दो दिनों तक तलाशी करायी गयी, लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हो सका था. परिजनों ने बताया कि 17 जनवरी को अफरोज की चप्पल सड़क के किनारे पुलिया के नीचे मिली थी.
इसके आधार पर उसकें डूबने की आशंका जताते हुए प्रशासन से गुहार लगायी गयी थी. मंगलवार की सुबह बच्चे का शव पानी में ऊपर आ गया. जब ग्रामीणों ने शव को देखा तो तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजनों ने शव की पहचान करने के बाद पुलिस को सूचित किया. उधर, शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >