गोपालगंज: नपुंसकता का आरोप लगा एक नयी-नवेली दुल्हन ने शादी के एक माह बाद मंगलवार को पति, ससुर व सास समेत अन्य पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला थाने की पुलिस ने आरोपित पति व उसके ससुराल वालों की तलाश में कार्रवाई शुरू कर दी है. महिला पुलिस अधिकारी मामले में गंभीरता से जांच कर रही हैं. अरार मोड़ की निवासी महिला को शादी की पहली रात को पता चला कि उसका पति नपुंसक है. ससुराल से किसी तरह मायके पहुंची महिला ने मंगलवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
जब पति निकला नपुंसक, तो पत्नी ने दर्ज करायी प्राथमिकी
गोपालगंज: नपुंसकता का आरोप लगा एक नयी-नवेली दुल्हन ने शादी के एक माह बाद मंगलवार को पति, ससुर व सास समेत अन्य पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला थाने की पुलिस ने आरोपित पति व उसके ससुराल वालों की तलाश में कार्रवाई शुरू कर दी है. महिला पुलिस अधिकारी मामले में गंभीरता […]

उसकी शादी सीवान जिले के गौतमबुद्ध नगर थाने के बाहोपुर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र अनिल कुमार सिंह के साथ बीते 11 नवंबर को हुई थी. शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से हुई. ससुराल वालों को उपहार स्वरूप 12 लाख रुपये भी दिये गये. महिला जब ससुराल पहुंची तो उसे कुछ पता नहीं था. महिला का आरोप है कि सुहागरात में महिला को पति ने खुद को नपुंसक होने की जानकारी दी.
उसका आरोप है कि जब उसने अपने घर नपुंसकता के बारे में शिकायत करने की बात कही, तो ससुर सुरेंद्र सिंह, देवर नीरज कुमार व अन्य परिजनों ने मारपीट की. पुलिस से शिकायत करने पर धमकी भी दी गयी. महिला का यह भी आरोप है कि दहेज की रकम देने बाद भी कार की डिमांड कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष आफसा परवीन ने कहा है कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पूरे मामले की जांच हो रही है. पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गयी है. जल्द ही मामले में कार्रवाई कर महिला को न्याय दिलाया जायेगा.