मोबाइल पर युवक से बात करने से परिजनों ने रोका, तो किशोरी ने उठाया ये खौफनाक कदम

गोपालगंज:बिहार के गोपालगंज में आवेश में आकर एक किशोरी ने जहर खा लिया. घटना के बाद परिजनों ने किशोरी को सदर अस्पताल लाये जहां इलाज चल रहा है. किशोरी की स्थिति नाजुक बनी हुई है. हथुआ थाना क्षेत्र की रहनेवाली किशोरी को परिजनों ने शनिवार की सुबह किसी से मोबाइल पर बात करते हुए देख […]

गोपालगंज:बिहार के गोपालगंज में आवेश में आकर एक किशोरी ने जहर खा लिया. घटना के बाद परिजनों ने किशोरी को सदर अस्पताल लाये जहां इलाज चल रहा है. किशोरी की स्थिति नाजुक बनी हुई है. हथुआ थाना क्षेत्र की रहनेवाली किशोरी को परिजनों ने शनिवार की सुबह किसी से मोबाइल पर बात करते हुए देख लिया तो परिजनों ने विरोध किया. किशोरी ने बताया कि वह जिस युवक से बात कर रही थी. उसी से शादी करना चाहती है, तो परिजनों ने मना कर दिया.

शनिवार को ही किशोरी इंटर का रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर कॉलेज आने की बात कही, तो किशोरी की मां ने उसे लेकर कॉलेज आयी. कॉलेज आने के बाद किशोरी कुछ बहाना कर के अपनी मां को छोड़कर किसी दुकान से जहर खरीद लायी और अकेले में जाकर जहर खा ली. काफी देर तक नहीं लौटी तो मां खोजते हुए वहां पहुंची तो देखी की वह गिरी पड़ी है. उसे उठाकर अस्पताल लाया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >