ट्रैक्टर से दबकर चालक की मौत, परिजनों में कोहराम

भोरे : भोरे थाना क्षेत्र के जानकीगनर टोला रामनगर गांव में रविवार की देर रात ट्रैक्टर से खेत जोत रहा एक चालक उसी ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिसे वह चला रहा था और उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया. जानकीनगर टोला रामनगर गांव निवासी भोला […]

भोरे : भोरे थाना क्षेत्र के जानकीगनर टोला रामनगर गांव में रविवार की देर रात ट्रैक्टर से खेत जोत रहा एक चालक उसी ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिसे वह चला रहा था और उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया. जानकीनगर टोला रामनगर गांव निवासी भोला यादव का 25 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर यादव ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था.

रात के लगभग 10 बजे वो अचानक चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर और उसके चक्के से दब गया. परिजनों ने घायल नंदकिशोर यादव को सीवान के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव जब गांव में पहुंचा, तो वहां कोहराम मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >